गंगापुर सिटी जिला अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं, मातृ-शिशु सुरक्षा पर विशेष जोर
गंगापुर सिटी जिला अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं जारी, 1680 ओपीडी मरीजों और सुरक्षित प्रसव सहित मातृ-शिशु देखभाल पर जोर।

गंगापुर सिटी जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में नवजात शिशु की देखभाल करती स्वास्थ्यकर्मी।
जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा चौबीसों घंटे सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित संस्थागत प्रसव और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया है।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गत 24 घंटों में जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में 1680 मरीजों को ओपीडी सेवाएं, जबकि 103 मरीजों को आईपीडी सेवाएं प्रदान की गईं। इसी दिन अस्पताल में 13 संस्थागत प्रसव संपन्न हुए, जिनमें सभी 12 प्रसव सामान्य प्रसव थे। वहीं, 2 नवजात शिशुओं को एसएनसीयू में भर्ती कर विशेष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अस्पताल के ब्लड बैंक में 59 यूनिट रक्त उपलब्ध रहा।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रसूताओं के सफल प्रबंधन के लिए चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समन्वित प्रयासों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे सभी प्रसूताएं स्वस्थ हैं। अस्पताल में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की विशेष मॉनिटरिंग, नियमित प्रसवपूर्व जांच (एएनसी), सुरक्षित संस्थागत प्रसव, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, पर्याप्त रक्त उपलब्धता और प्रभावी रेफरल प्रणाली के माध्यम से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की बीपी, शुगर, यूरिन, एचआईवी, थायराइड सहित अन्य सभी जांचें निशुल्क की जाती हैं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जाता है। यहां तीन स्त्री रोग विशेषज्ञों की सुविधा उपलब्ध है, जिससे गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने सभी गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से समय पर गर्भावस्था का पंजीकरण कराने, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा केवल सरकारी अथवा अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों में ही सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने की अपील की। जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
