गंगापुर सिटी। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के ‘गुरु वंदन कार्यक्रम’ के तहत गंगापुर सिटी ब्लॉक में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक हरिचरण पोसवाल का सम्मान किया गया। वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरगढ़, गंगापुर सिटी में वरिष्ठ अध्यापक रहे हैं।

संगठन के प्रदेश सलाहकार रामकिशोर शर्मा ने बताया कि ‘गुरु वंदन अभियान’ के माध्यम से शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान कर उनके सेवाकाल एवं समाज के प्रति योगदान को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में हरिचरण पोसवाल, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरगढ़, गंगापुर सिटी का सम्मान किया गया।

रामकिशोर शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने ज्ञान, संस्कार एवं अनुभव से वे विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे शिक्षकों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।

प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर ने कहा कि संगठन का ‘गुरु वंदन अभियान’ केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों तक समर्पित भाव से सेवाएं देने वाले शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने सेवाकाल में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे शिक्षकों के अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ वर्तमान पीढ़ी को मिलना चाहिए।

रामकिशोर शर्मा ने बताया कि ‘गुरु वंदन अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान करने का क्रम जारी रहेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story