गंगापुर सिटी। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गौत्तम के नेतृत्व में समाज के क्रियाकलापों को नई गति देने तथा उत्थान एवं विकास के स्पष्ट उद्देश्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह आम सभा आगामी 7 जून, रविवार को सायं 4 बजे से 6 बजे तक स्थानीय गौत्तम आश्रम में संपन्न होगी।

समाज के सर्वांगीण विकास एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु आयोजित इस सभा में समाज के सभी बंधुओं की उपस्थिति अनिवार्य है। अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गौत्तम ने समाजजनों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य के सुझाव और विचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस आम सभा के माध्यम से समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी, जिसके आधार पर आगामी भावी योजनाओं की सुस्पष्ट रूपरेखा तैयार की जाएगी। एडवोकेट गौत्तम ने सभी समाजजनों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने विचार साझा करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से समाज को एक नई दिशा प्रदान की जा सके और इसे विकास के नए सोपान पर ले जाया जा सके।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story