गंगापुर सिटी में पूज्य ग्वाल संत श्री गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के विशेष आगमन को लेकर व्यापक उत्साह का माहौल है। गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गौ माता सम्मान आहान अभियान 27 जुलाई को लेकर गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ग्वाल संत श्री गोपालानंद सरस्वती जी महाराज का विशेष आगमन प्रस्तावित है।

इसी क्रम में दिनांक 9 जून को गोपाल गौशाला, दशहरा मैदान गंगापुर सिटी में सभी गौ सेवकों एवं गौ भक्त प्रेमियों के द्वारा महाराज जी का विशेष अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त नगर परिषद क्षेत्र के सभी गो प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध किया गया है, ताकि वे महाराज जी के मुखारविंद से गौ सेवकों एवं नगर वासियों के लिए विशेष आशीर्वचन प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम को लेकर समस्त गौशाला पदाधिकारी एवं गौ सेवक गंगापुर सिटी द्वारा तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। आयोजन के माध्यम से गौ सेवा और गौ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया है। आयोजन स्थल पर जय गौ माता के उद्घोष के साथ भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story