गंगापुर सिटी में कान्हा गौ माता छप्पन भोग सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिमाह अमावस्या पर आयोजित होने वाले गौ माता निमित्त छप्पन भोग का आयोजन इस बार 14 जुलाई, मंगलवार को नहर रोड स्थित गोपाल गौशाला में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसकी रूपरेखा भी तय कर दी गई है।

समिति के संरक्षक दिनेश चंद तंबोली पुरा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार प्रातः 7:00 बजे समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छप्पन भोग आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान समिति अध्यक्ष वेद प्रकाश मेडिकल, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पदमा अग्रवाल, रेनू आर्य, दिनेश चंद रीडर, अशोक मंगल, नवल किशोर बैंक वाले, योगेंद्र आर्य सहित अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई, मंगलवार को शाम 4:00 बजे हवन-पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 5:00 बजे गौ माता निमित्त छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

आयोजन से जुड़े वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिदिन गोपाल गौशाला में गौ माता के लिए चारा और पानी की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा पक्षियों के लिए दाना-चुग्गा तथा कुशाल लेक में मछलियों के भोजन की व्यवस्था भी समिति की ओर से नियमित रूप से की जाती है। उन्होंने बताया कि समिति प्रत्येक अमावस्या पर गौ माता निमित्त छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन करती है और इस माह भी यह आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story