गंगापुर सिटी में गोपाल गौशाला में 15 जून को 56 भोग आयोजन तय
गंगापुर सिटी की गोपाल गौशाला में कान्हा गौ माता सेवा समिति द्वारा आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले भव्य 56 भोग कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारी तय करने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

गंगापुर सिटी की गोपाल गौशाला में आयोजित बैठक के दौरान आगामी 15 जून को होने वाले 56 भोग कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा करते कान्हा गौ माता सेवा समिति के सदस्य।
गंगापुर सिटी में कान्हा गौ माता सेवा समिति के तत्वाधान में 15 जून, सोमवार को नहर रोड स्थित गोपाल गौशाला में गौ माता के निमित्त भव्य 56 भोग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं।
इस संबंध में गुरुवार प्रातः 8:00 बजे गोपाल गौशाला में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति संरक्षक दिनेश चंद्र तंबोली पूरा वाले ने आयोजन की तैयारियों को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।
इस अवसर पर पवन गोयल, प्रेम शंकर उपाध्याय (अध्यक्ष), वेद प्रकाश (मेडिकल संयोजक), रेनू आर्य, पदमा अग्रवाल, अशोक मंगल, नवल गुप्ता, महेश मच्छीपुरा, मनोज गुप्ता, नागेश शर्मा, दिनेश रीडर, ओम प्रकाश डबरासहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
प्रवक्ता वेद प्रकाश मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून को कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे गौ सेवा के साथ होगी। इसके पश्चात शाम के समय हवन, पूजन, गौ माता पूजन, 56 भोग, झांकी, कन्या पूजन तथा प्रसादी वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आगामी आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और समिति द्वारा इसे भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने की तैयारी की जा रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
