गंगापुर सिटी में अमावस्या के अवसर पर कान्हा गौ सेवा छप्पन भोग समिति के तत्वाधान में नहर रोड स्थित गोपाल गौशाला में गौ माता निमित्त छप्पन भोग का आयोजन किया गया। मंगलवार अमावस्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में हवन यज्ञ, गौ माता पूजन और कन्या पूजन के साथ गौ भक्तों ने गौ माताओं का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के तहत प्रातः 7:30 बजे गौ माता को फल-फ्रूट, चारा और पानी की व्यवस्था की गई। इसके बाद शाम 4:00 बजे हवन पूजन के साथ गौ माताओं का सिंगार कर विधि-विधान से पूजन किया गया। गौ माता निमित्त छप्पन भोग लगाकर समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की शुरुआत हवन यज्ञ, गौ माता पूजन और कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण करवाने के साथ हुई। छप्पन भोग की झांकी में 5 कुंटल हरा चारा, 2 कुंटल सब्जी व फल-फ्रूट, 10 प्रकार के व्यंजन, 10 प्रकार के अंकुरित अनाज, 10 प्रकार के फल, पुआ, पुड़ी, गुड़, आटा, दलिया, चना दाल सहित गौ माता की विभिन्न खाद्य वस्तुओं से तैयार 56 प्रकार के व्यंजन शामिल किए गए। इसके बाद गौ माताओं को छप्पन भोग वितरित किया गया।

गौ माता की आरती और जयकारों से गौशाला एवं श्याम बाबा मंदिर क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में गोपाल गौशाला समिति के पदाधिकारी विजय गोयल, कार्यक्रम संरक्षक दिनेश चंद तंबोली, पुरा अध्यक्ष वेद प्रकाश मेडिकल, संयोजक पदमा अग्रवाल व रेनू आर्य, दिनेश चंद्र रीडर, नवल बैंक वाले, ओम प्रकाश गुप्ता, अंकित गोयल, योगेंद्र आर्य, नागेश शर्मा, जगदीश, हेमलता सिंगल, तारा देवी, मिथिलेश बंसल सहित समिति के सदस्य और गौ भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान गौ माताओं को हरा चारा और छप्पन भोग वितरित किया गया। कार्यक्रम समापन पर प्रसादी वितरण किया गया। इस मौके पर संयोजक पदमा अग्रवाल और रेनू आर्य ने बताया कि गोपाल गौशाला में प्रत्येक अमावस्या पर गौ माता निमित्त छप्पन भोग का आयोजन रखा जाता है, जिसमें सभी गौ भक्त शामिल होकर अपना योगदान दे सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story