गंगापुर सिटी में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार सामने आने से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर खड़ी एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक वे पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमलता गुप्ता शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उनके गले से एक तोले की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। बदमाशों ने महिला के कानों से कुंडल खींचने का भी प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान महिला जमीन पर गिर गई, जिससे कुंडल बच गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी करणसिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रेमलता गुप्ता नगर परिषद गंगापुर सिटी के पूर्व आयुक्त एवं वर्तमान में नाथद्वारा नगर पालिका आयुक्त सौरभ जिंदल की मा है।

शहर में इससे पहले भी हो चुकी है चेन स्नेचिंग की वारदात

शहर में चेन स्नेचिंग की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व रेलवे स्टेशन बजरिया क्षेत्र में भी एक व्यक्ति के गले से बदमाश चेन तोड़कर ले गए थे। इस घटना को लेकर व्यापारियों की ओर से पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई थी।

इसके बावजूद अब तक उस मामले में भी आरोपियों के पकड़े नहीं जाने की बात सामने आ रही है। लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं से शहरवासियों और व्यापारियों में पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से पूर्व की घटनाओं सहित ताजा वारदात के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और शहर के प्रमुख बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story