14 गौ रक्षकों को आजीवन कारावास की सजा के विरोध में गंगापुर सिटी में 29 जून, सोमवार को विशाल एकत्रीकरण एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत नगर के गौ सेवक, सर्व हिंदू समाज तथा समस्त हिंदू संगठन प्रातः 10:30 बजे एसडीएम कार्यालय, गंगापुर सिटी पहुंचकर विरोध स्वरूप विशाल ज्ञापन सौंपेंगे।

गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सभी गौशालाओं की इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर के गौ सेवक, समाज के प्रतिनिधि तथा विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होकर 14 गौ रक्षकों को आजीवन कारावास दिए जाने के विरोध में अपना सहयोग देने तथा गौ माता के सम्मान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि "गौ रक्षकों के सम्मान में समाज का अभिमान है" तथा "गौ रक्षा पर वार नहीं सहेंगे" के संदेश के साथ यह विशाल एकत्रीकरण आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में समस्त गौ सेवक, सर्व हिंदू समाज एवं समस्त हिंदू संगठन, गंगापुर सिटी द्वारा कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर 96640 15525 एवं 99835 76213 जारी किए हैं। यह आयोजन 29 जून को प्रातः 10:30 बजे एसडीएम कार्यालय, गंगापुर सिटी में आयोजित होगा, जहां 14 गौ रक्षकों को आजीवन कारावास दिए जाने के विरोध में सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story