गंगापुर सिटी में गणेश विसर्जन शोभायात्रा: सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट तैनात
अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्रवार अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए।

सवाई माधोपुर, 19 सितम्बर। अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितम्बर को गंगापुर सिटी में आयोजित होने वाली श्री गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और शोभायात्रा को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। सभी नियुक्त अधिकारियों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी सुदर्शन सिंह तोमर को सम्पूर्ण शोभायात्रा के पर्यवेक्षण के साथ प्रभारी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी विनोद कुमार शोभायात्रा के साथ रहकर निगरानी करेंगे, जबकि तहसीलदार मलारना डूंगर राजनलाल मीणा शोभायात्रा के पीछे रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
क्षेत्रवार प्रशासनिक निगरानी के लिए एसडीएम बामनवास नीति मीणा को पुरानी अनाज मंडी, व्यापार मंडल, देवी स्टोर चौराहा, खारी बाजार एवं चौपड़ क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम वजीरपुर महिपाल सिंह पच्चर चौराहा से उदेई मोड़ एवं सालोदा मोड़ क्षेत्र में निगरानी करेंगे। एसडीएम बौंली राजेश कुमार मीणा जामा मस्जिद क्षेत्र में तैनात रहेंगे।
तहसीलदार गंगापुर सिटी सुरेश को बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज एवं पुलिस चौकी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार वजीरपुर धीरेन्द्र कदम ट्रक यूनियन, घास मंडी, नगर पालिका चौराहा एवं बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्र में व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। तहसीलदार तलावड़ा मदन सिंह मछरा टॉकीज, रिद्धि कॉलोनी एवं सैनी चौराहा से माल गोदाम क्षेत्र में तैनात रहेंगे।
तहसीलदार बरणाला भूजेश कुमार सिहरा सब्जी मंडी तिराहा, कचहरी रोड, कोर्ट सर्किल से जीवीपीएल पावर हाउस क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं तहसीलदार मित्रपुरा भरतलाल मीणा को मोबाइल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है, जो आवश्यकता के अनुसार अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने सभी नियुक्त मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शोभायात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। 25 सितम्बर को गंगापुर सिटी में शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक निगरानी इसी व्यवस्था के तहत रहेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
