गंगापुर सिटी में गणेश शोभायात्रा से पहले पुलिस-प्रशासन ने पैदल किया मार्ग निरीक्षण
गंगापुर सिटी में 25 सितंबर की गणेश शोभायात्रा से पहले एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर ने अधिकारियों के साथ मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। सड़क, बिजली, सीवरेज और यातायात व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

तस्वीर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गंगापुर सिटी में शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गंगापुर सिटी। 25 सितंबर को प्रस्तावित गणेश शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण से पहले एडीएम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, बिजली, सड़क, सीवरेज और आमजन की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने प्रस्तावित शोभायात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, गड्ढों, बिजली के पोल और तारों, सीवरेज व्यवस्था तथा मार्ग में आने वाली संभावित बाधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में सामने आई कमियों को चिह्नित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को 25 सितंबर से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
एडीएम ने सड़क के गड्ढों और अन्य कमियों को समय पर ठीक कराने, बिजली के पोल व तारों की जांच कर आवश्यक इंतजाम करने तथा सीवरेज और नगर परिषद से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही शोभायात्रा मार्ग में किसी प्रकार की बाधा नहीं रहे, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी नारायण लाल शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी करण सिंह, नगर परिषद आयुक्त दीपक चौहान, बिजली विभाग के एक्सईएन नवीनचंद भंडारी, जेईएन विकास गुप्ता सहित सीवरेज विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं नगर परिषद के एसआई पिंटू मीणा, कमलेश सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से 25 सितंबर को सुबह 10 बजे भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ सड़क, बिजली, सीवरेज और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
