गणेश महोत्सव की सफलता पर समिति ने जताया आभार, विसर्जन यात्रा की व्यवस्था पर नाराजगी
गंगापुर सिटी में 26वें श्री गणेश महोत्सव के सफल आयोजन पर समिति ने शहरवासियों का आभार जताया। विसर्जन यात्रा के दौरान दुकानों के टीन शेड व एंगल टूटने पर नाराजगी जताकर प्रशासन से बेहतर व्यवस्था की मांग की।

तस्वीर में गंगापुर सिटी में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के पदाधिकारी और सदस्य बैनर के सामने खड़े होकर हाथ उठाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नजर आ रहे हैं.
गंगापुर सिटी। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति ने रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर 26वें श्री गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शहरवासियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने में शहरवासियों ने तन-मन-धन से सहयोग किया, जिसके लिए समिति सभी सहयोगकर्ताओं की आभारी है।
समिति ने गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का भी आभार व्यक्त किया। वहीं, विसर्जन यात्रा के दौरान सामने आई परेशानियों को लेकर समिति पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से भविष्य में बेहतर समन्वय एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि विसर्जन यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर व्यापारियों की दुकानों के टीन शेड एवं एंगल तोड़े जाने से नुकसान हुआ। समिति ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होने तथा धार्मिक यात्राओं के मार्ग में पहले से उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
प्रेस वार्ता में संरक्षक अशोक चौधरी, अध्यक्ष तनिष्क चौधरी, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, संयोजक युधिष्ठिर राज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गेहूंआ, सह-संयोजक विश्वजीत सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सानुज चौधरी, सानिध्य अग्रवाल, दिनेश महावर, कुलदीप सिंह राठौड़, सौरभ खंडेलवाल, सत्येंद्र पाराशर, अभिषेक मीणा, आर्यन मुद्गल, रितेश पांडे, योगेंद्र चौहान, राजकुमार गौतम, गौरव दीक्षित एवं अभय शर्मा सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
