गंगापुर सिटी। पुरानी अनाज मंडी में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में चल रहे 12 दिवसीय विशाल गणेश महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महोत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ के विभिन्न स्वरूप, मां दुर्गा के नौ रूप, भक्त प्रहलाद और हिरण्यकश्यप के वध का प्रसंग तथा भोले की बारात की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इन झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शाम होते ही पुरानी अनाज मंडी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई और पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का सम्मान किया गया। समिति की ओर से पत्रकारों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही दानदाताओं एवं भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।

14 सितंबर से शुरू हुए गणेश महोत्सव को लेकर शहर और आसपास के गांवों में उत्साह बना हुआ है। समिति अध्यक्ष तनिष्क चौधरी ने बताया कि 12 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मंच संचालन अजय भारद्वाज और जानवी ने किया।

महोत्सव के सफल आयोजन में संरक्षक अशोक चौधरी, अध्यक्ष तनिष्क चौधरी, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, संयोजक युधिष्ठिर राज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गेहूंआ, सह-संयोजक विश्वजीत सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सैनुज चौधरी एवं सानिध्य अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story