गंगापुर सिटी: पुरानी अनाज मंडी में गणेश महोत्सव की रंगारंग प्रस्तुतियां
श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और भामाशाहों का सम्मान किया गया।

तस्वीर में गणेश महोत्सव के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु और कलाकृतियों की प्रस्तुति दिख रही है।
गंगापुर सिटी। पुरानी अनाज मंडी में चल रहे 12 दिवसीय गणेश महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गणेश वंदना, शिव पगली और कांवड़ियों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा।
स्थानीय बालिकाओं माही, लतिका और कोमल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान एसबी केलम, राहुल नरूका एवं प्रज्ञा एकेडमी के राजेंद्र छिपा ने बप्पा के दरबार में सहयोग राशि भेंट की। समिति की ओर से भामाशाहों का सम्मान कर उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। शाम होते ही पुरानी अनाज मंडी में भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय भारद्वाज और जानवी ने किया।
आयोजन में संरक्षक अशोक चौधरी, अध्यक्ष तनिष्क चौधरी, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, संयोजक युधिष्ठिर राज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गेहूंआ, सह-संयोजक विश्वजीत सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सैनुज चौधरी एवं सानिध्य अग्रवाल सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
