गंगापुर सिटी: मानव सेवा संस्थान आयोजित करेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
ऋषभ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से 8 फरवरी को आदर्श विद्या मंदिर में न्यूरोसर्जरी और हृदय रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

गंगापुर सिटी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन को लेकर आयोजित मानव सेवा संस्थान की बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते अध्यक्ष प्रमोद मोदी और अन्य कार्यकारिणी सदस्य।
गंगापुर सिटी। मानव सेवा संस्थान की गत दिवस बैठक में निर्णय लिया गया कि निःशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर आयोजित किया जावेगा।
शिविर का समय एवं स्थान
मानव सेवा संस्थान के सचिव विनोद गुप्ता ने बताया कि "ऋषभ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जगतपुरा, जयपुर के सहयोग से 8 फरवरी 2026 रविवार को गुलकंदी देवी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।"
प्रबंधन एवं समितियां
संयोजन: विनीत डंगायच एवं डॉक्टर राहुल गुप्ता
व्यवस्थापक: संजय ठीकरिया एवं संतोष बंसल
निगरानी: कमेटियों की देखरेख की जिम्मेदारी पूर्व अध्यक्ष नरदेव गुप्ता को दी गई है।
कार्यक्रम में पूछताछ एवं रजिस्ट्रेशन केंद्र, जलपान व्यवस्था, अल्पाहार भोजन व्यवस्था, प्रचार प्रसार व्यवस्था इत्यादि के लिए अलग-अलग कमेटी बनाकर संस्थान सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निःशुल्क कैंप में स्काउट टीम की भी मदद ली जावेगी।
उपलब्ध चिकित्सा सेवाएं एवं जांचें
ऋषभ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से निम्नलिखित विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा:
न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ
हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ
ई एंट टी रोग विशेषज्ञ
बाल एवं नवजात रोग शिशु विशेषज्ञ
प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ
जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ
एंडोवास्कुलर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट
परामर्श के साथ बीपी, शुगर, इसीजी, बीएमडी की जांच निःशुल्क की जावेगी। संस्थान के द्वारा आमजन के लिए रजिस्ट्रेशन एवं पूछताछ के लिए मोबाइल नंबर 9460803734 दिया गया है।
अध्यक्ष का आह्वान
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रमोद मोदी ने आमजन का आह्वान किया है कि "अधिक से अधिक व्यक्ति इस निःशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर में भाग लेकर कैंप का लाभ उठाएं।"
बैठक में उपस्थिति
मानव सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
अध्यक्ष प्रमोद मोदी, उपाध्यक्ष आलोक मालधनी
सचिव विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विमल पारले
संरक्षक विजय गोयल, विनीत डंगायच
संजय ठीकरिया, संतोष बंसल आदि।

