गंगापुर सिटी में गवर्नमेंट हॉस्पिटल के पीछे, नंबर 2 स्कूल के पास स्थित चुलीगेट पर शिफा फार्मेसी एंड क्लिनिक और जयपुर के मालवीय नगर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 12 जुलाई को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान प्रसिद्ध लिवर एवं आंत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार धूधवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया। साथ ही, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुनील कुमार जौनवाल ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं। यह पूरा शिविर डॉ. एस. खान (एस.के. हॉस्पिटल) की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर शिविर के आयोजक एवं निवेदक हाजी अब्दुल सलाम साहब ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प दोहराया ताकि जनहित में आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story