गंगापुर सिटी में राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा मंगलवार से "फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026" का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन नगर परिषद सभागार में वार्ड संख्या 1 से 10 तक के नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली और उन्होंने योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान नगर परिषद की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं से जुड़ी सेवाओं के साथ साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, विभिन्न प्रकार के पट्टे, कृषि भूमि नियमन, लीज डीड, पुरानी आबादी, धारा 69ए एवं स्कीम के पट्टे, उपविभाजन, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, मुख्यमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनआधार कार्ड, फायर अनापत्ति प्रमाण-पत्र, पेंशन, पालनहार योजना तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, आयोजना विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं वन विभाग सहित अन्य विभागों की सेवाएं भी एक ही स्थान पर प्रदान की गईं। शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 के पहले दिन 14 पट्टों, 3 नामांतरण, 2 प्रधानमंत्री स्वनिधि, 6 स्ट्रीट लाइट, 1 यूडी टैक्स, 39 जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, 6 घर-घर कचरा संग्रहण, 3 पूरक पोषण, 1 पेंशन, 10 पालनहार, 28 जनआधार, 2 सीवरेज तथा 3 पेयजल से संबंधित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों के कुल 118 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही भवन निर्माण स्वीकृति एवं अन्य विभागीय प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई।

नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत 22 जुलाई 2026 को भी वार्ड संख्या 1 से 10 के नागरिकों के लिए नगर परिषद सभागार में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। पहले दिन हुए 118 से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के साथ शिविर ने विभिन्न विभागीय सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story