गंगापुर सिटी में राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा 21 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक "फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026" आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से शहर के सभी 60 वार्डों की नागरिक समस्याओं का वार्डवार समाधान किया जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद ने कार्यालय आदेश जारी कर शिविरों की विस्तृत कार्ययोजना घोषित कर दी है।

नगर परिषद आयुक्त बृजेन्द्र मीना ने बताया कि शिविरों के दौरान शहर की साफ-सफाई, सीसी एवं डामर सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं नई लाइटें लगाना, प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव, यूजर चार्ज संग्रहण, नालियों की मरम्मत, फुटपाथ एवं मैनहोल सुधार, सीवरेज लाइन मरम्मत, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, पट्टों का वितरण, 69ए के पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, लीज मुक्त प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, विभिन्न जनहित योजनाओं के आवेदन एवं स्वीकृति, विद्यालय, आंगनबाड़ी तथा अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण, पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग) तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से संबंधित कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में लंबित एवं नवीन प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

नगर परिषद ने शिविरों के सफल संचालन के लिए सहायक नगर नियोजक नरेश कुमार को नोडल प्रभारी नियुक्त किया है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नोडल प्रभारी नरेश कुमार से मोबाइल नंबर 9694636135 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं वार्डवार शिविरों के संचालन के लिए कनिष्ठ अभियंता गुरुदीप सिंह कश्यप को वार्ड संख्या 1 से 30 का प्रभारी बनाया गया है, जिनसे मोबाइल नंबर 7877668006 पर संपर्क किया जा सकता है। वार्ड संख्या 31 से 60 के लिए कनिष्ठ अभियंता श्रीमती रश्मि मीणा को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9983371747 है।

नगर परिषद के अनुसार सभी शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर परिषद गंगापुर सिटी के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 से 24 जुलाई तक वार्ड 1 से 10, 27 से 30 जुलाई तक वार्ड 11 से 20, 31 जुलाई, 3 व 5 अगस्त को वार्ड 21 से 30, 6, 7, 10 व 11 अगस्त को वार्ड 31 से 40, 12, 14 व 17 अगस्त को वार्ड 41 से 50 तथा 18 से 21 अगस्त तक वार्ड 51 से 60 के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 24 व 25 अगस्त को वार्ड 1 से 30 तथा 27 व 31 अगस्त को वार्ड 31 से 60 के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित होंगे।

नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड के निर्धारित शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और विभिन्न नागरिक सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाएं। यह अभियान शहर के सभी वार्डों में नागरिक सेवाओं के लंबित और नए मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रित रहेगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story