गंगापुर सिटी: नवनिर्वाचित सभापति व पार्षदों का अभिनंदन समारोह आयोजित।
इन्द्रगढ़ देवी सेवा समिति द्वारा आयोजित समारोह में नागाबाबा प्रमोद गिरी जी के सानिध्य में जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

गंगापुर सिटी में आयोजित समारोह के मंच पर साफा और माला पहने लोग खड़े हैं।
गंगापुर सिटी में इन्द्रगढ़ देवी सेवा समिति के तत्वावधान में माधोपुर रोड स्थित सोनी मैरिज होम में नवनिर्वाचित सभापति एवं पार्षदों के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
समारोह श्रीं श्रीं 1008 श्रीं नागाबाबा श्री प्रमोद गिरीं जी के सानिध्य में आयोजित हुआ। समिति के संरक्षक राजकुमार मिश्रा एवं अध्यक्ष जगदीश जी मच्छीपुरा वाले के नेतृत्व में नवनिर्वाचित सभापति कृष्ण कुमार तथा नवनिर्वाचित पार्षद गिरधारी लाल, मदन पचौरी, राजेन्द्र जी गुप्ता, गोपाल मित्तल, राजेश शर्मा और विष्णु सैनी का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभापति एवं पार्षद क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक पुरुषोत्तम गोयल, संजय मेडी, हनुमान जी लोहा, दीनदयाल मच्छीपुरा, बबलू चौबे, सुरेश पण्डाजी, विकेश जी खंडेलवाल, दिनेश जी करणपुर, गोपाल सलेमपुर, हेमंत शर्मा, जितेन्द्र मंगल, हनुमान नारौली, अजय कुमार, मिथलेश व्यास एवं सहित अनेक गणमान्यजन एवं समाजबंधु माताजी के भगत उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थितजनों ने नवनिर्वाचित सभापति एवं पार्षदों के सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
