गंगापुर सिटी। नगर परिषद में आयोजित बैठक में व्यापारियों और अतिरिक्त जिला कलेक्टर के बीच सकारात्मक माहौल में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में नया बाजार सहित विभिन्न बाजारों के दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि वे सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे। इस संबंध में व्यापारियों ने लिखित ज्ञापन सौंपकर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।


अतिक्रमण चिन्हीकरण और पूर्व सहमति

बैठक में पूर्व में हुई सहमति का भी उल्लेख किया गया, जिसमें तय किया गया था कि:

  • "अतिक्रमण चिन्हित करने की कार्रवाई व्यापारियों की सहमति के बाद ही की जाएगी।"
  • "स्पष्ट किया गया कि नालियों के ऊपर बने फेरा कवर (दासा) के अलावा यदि नालियों से बाहर बेंच, स्टॉल या अन्य सामान रखा जाएगा तो उसे अतिक्रमण माना जाएगा।"

कचहरी रोड की सुरक्षा और जाल लगाने का आश्वासन

कचहरी रोड पर हुई तोड़फोड़ को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई। उनका कहना था कि:

"नालियों के ऊपर बने दासों को हटाने के बाद सुरक्षा के लिए जाल या कवर नहीं लगाए गए, जिससे ग्राहकों और दुकानदारों के लिए खतरा बना हुआ है। खुली नालियों के कारण न तो ग्राहक दुकान के सामने रुक पा रहे हैं और न ही शटर खोलने में सुविधा हो रही है।"

इस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि 31 मार्च तक कचहरी रोड की नालियों पर जाल लगाने की व्यवस्था की जाएगी। बजट उपलब्ध होने पर अन्य बाजारों में भी पांच से सात दिन के भीतर इसी प्रकार सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।


इन शर्तों पर नहीं होगी तोड़फोड़ की कार्रवाई

बैठक में सहमति बनी कि जहां नालियों की सफाई में कोई अवरोध नहीं है, दासबंदी तीन फुट से अधिक ऊंची है और निर्माण नाली या नाले की सीमा से बाहर नहीं है, ऐसे मामलों में तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने दोहराया कि:

  • "किसी भी व्यापारी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा और उद्देश्य केवल शहर की सफाई व सुव्यवस्था बनाए रखना है।"
Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story