गंगापुर सिटी में आज ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया एवं गंगापुर शहर में मस्जिद एवं ईदगाह पर नमाज अदा की गई. इस मुबारक मौके पर चूली की बगीची में ईदुलफितर की नमाज कारी अरशद साहब बड़ी उदई वाले ने 8:25 मिनट पर ईदगाह की जमीन पर अदा करवाई.

हजारों की तादाद में उमड़ा जनसैलाब

हजारों की तादाद में लोगों ने नमाज अदा की इस मौके पर. डाबरा, डिकोली, खीरखीड़ा, बालोती, एकता कॉलोनी, करीम कॉलोनी, कीर पाडा और चूली की बगीची इन सभी स्थानों से आए लोगों ने चुली की बगीची ईदगाह की जमीन पर नमाज अदा की. कमेटी ने सभी के लिये शरबत का इंतजाम किया ताकि तपती धूप में नमाजियों को राहत मिल सके.

ईदगाह कमेटी के नेतृत्व में सफल आयोजन

इस मौके पर मौजूद रहे ईदगाह कमेटी के समस्त कार्यकर्ता. अकबर खान के नेतृत्व में हाफिज नफीस, निसार अहमद, महमूद आलम, सदर अली मोहम्मद, रहीश खान, जावेद खान, मोहम्मद नदीम, अलीम, शहीद टी टी, अनवर हुसैन, कय्यूम हुसैन, अशफाक, जाकिर एवं अन्य लोगों ने उपस्थित रहकर यह कार्यक्रम को अंजाम दिया गया.

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story