गंगापुर सिटी शहर का सबसे व्यस्ततम देवी स्टोर चौराहा विधायक रामकेश मीणा के निवास के सामने नाले की सफाई नहीं होने के चलते नाला कीचड़ और कचरे से भरकर ओवरफ्लो होने से आम रास्ते पर ही गंदा पानी बह रहा है। इसके चलते व्यापारी एवं आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्य समाज मंदिर रोड पर भी आम रास्ते पर ही नालियों का पानी बह रहा है। मुख्य बाजारों की क्रॉस नालिया अवरुद्ध होने के चलते नालियों का पानी आम रास्ते पर ही बहता है।

प्रशासन की अनदेखी और व्यापारियों की समस्या

समाजसेवी व्यापारी नेता वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि "नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद प्रशासन का कई मर्तबा ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।" वर्तमान में शादी विवाह का सीजन एवं रमजान महीने के चलते मुख्य बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ खरीदारी के लिए आती है, लेकिन व्यापारी आमजन ग्राहक और राहगीरों को आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी वहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अवरुद्ध नाले और निकासी का अभाव

शहर के अधिकांश नाले कीचड़ में कचरे से अवरुद्ध होकर भरे हुए हैं। फव्वारा चौक से तहसील तक एवं प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक तथा नया बाजार का फव्वारा चौक क्रॉस नाला अवरुद्ध है। गंदे पानी की निकासी के लिए आगे रास्ता नहीं है जिनकी शीघ्र सफाई करके खोलने की आवश्यकता है। वेद प्रकाश मंगल ने नगर परिषद प्रशासन से बड़े नालों और नालियों की शीघ्र सफाई करने एवं ध्यान देने की आवश्यकता जताई जिससे आमजन व्यापारी राहगीर ग्राहक सभी को राहत मिल सके।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story