गंगापुर सिटी, 9 सितंबर 2026। जिनेंद्र आदर्श माध्यमिक विद्यालय में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी की ओर से शिक्षक-छात्र सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।

समारोह में फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री प्रदीप कासलीवाल जी की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। फेडरेशन के राष्ट्रीय निदेशक एवं गंगापुर इकाई अध्यक्ष श्री नरेंद्र जैन नृपत्या ने उनके जीवन एवं समाज सेवा पर प्रकाश डालते हुए "मैं को त्याग कर हम की यात्रा" के संकल्प को दोहराया।

मुख्य अतिथि रीजन उपाध्यक्ष श्री विमल जैन गोधा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। समारोह में दो दर्जन शिक्षकों का तिलक, माला, साफा, दुपट्टा एवं डायरी-पेन भेंट कर सम्मान किया गया।

श्रेष्ठ शिक्षक श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद जैन और श्रेष्ठ छात्र श्री अभिमन्यु प्रजापति को विशेष रूप से शॉल, स्मृति चिन्ह, मेडल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

कार्यक्रम में के.के. जैन, महेश चंद जैन, मंगल चंद जैन, विद्या जैन, रमेश चंद जी, दीपेंद्र पाटनी, नीरू जैन, जगदीश जैन, मोहन लाल जैन, राजन देवी जैन, सुमित प्रकाश जैन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन सांस्कृतिक सचिव श्री ज्ञानेंद्र जैन ने किया तथा आभार प्रधानाध्यापक श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद जैन ने व्यक्त किया। समारोह में शिक्षक और छात्र सम्मान के साथ सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश सामने आया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story