गंगापुर सिटी। आध्यात्मिक ऊर्जा और अटूट श्रद्धा के संगम के साथ दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में आयोजित 'आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती' धर्म यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को स्थानीय जिनालयों की भव्य वंदना संपन्न हुई। धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत इस आयोजन का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर नसियां जी में जिनेंद्र भगवान की भावपूर्ण वंदना के साथ हुआ, जहाँ समस्त दंपत्ति सदस्य हाथों में पचरंगी ध्वज थामे पदयात्रा के लिए एकत्रित हुए। समाज के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष सतीश जैन पांड्या एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर इस धर्म यात्रा को रवाना किया।

भगवान महावीर के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का काफिला अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर शहर के मुख्य मार्गों—चूली गेट, गर्ल्स स्कूल, महेश टॉकीज और देवी स्टोर चौराहा—से होता हुआ आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुँचा। यहाँ समूह के सदस्यों ने आदिनाथ भगवान के चरणों में श्रद्धापूर्वक श्रीफल अर्पित कर विश्व शांति की मंगल कामना की। जिनालय वंदना के पश्चात यह यात्रा एक विशाल रैली के रूप में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई। णमोकार मंत्र की गूंज और आदिनाथ व महावीर स्वामी के जयघोष के साथ धर्म यात्रा सैनिक नगर स्थित पारस जैन मंदिर पहुँची।

पारसनाथ मंदिर के प्रांगण में जिनेंद्र भगवान का सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा का अनुष्ठान किया गया, जिसमें शांतिधारा करने का परम सौभाग्य धर्मनिष्ठ श्रावक जगदीश विछोछ वालों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अष्ट द्रव्यों से भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई और 'पारसनाथ स्तोत्र: नरेंद्र फनिंद्रम सुरेंद्र अधिसम' का सस्वर पाठ करते हुए भगवान पार्श्वनाथ से समस्त जगत के कल्याण की प्रार्थना की गई। इस गरिमामयी धार्मिक आयोजन में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के बड़ी संख्या में दंपत्ति सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story