गंगापुर सिटी। धूलिवंदन के पावन पर्व पर आज चौपड़ बाजार पंसारी गली के अध्यक्ष एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय प्रभारी हिंदू रत्न राहुल गोयल के नेतृत्व में धूमधाम से रंगों का उत्सव मनाया गया। इस दौरान बाजार के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया।

प्रेम और भाईचारे का संदेश

उत्सव के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गोयल ने बताया कि "यह उत्सव प्रेम भाईचारे से रहने का महत्व दर्शाता है आपस में द्वेष, नफरत और अहंकार को दूर करने वाला त्यौहार है"। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पर्व को आपसी कटुता त्यागकर प्रेमपूर्वक मनाने का आह्वान किया।

प्रमुख व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति

धूलिवंदन के इस विशेष अवसर पर पंसारी गली में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में अंकुश मित्तल, मनीष गुप्ता, विवेक खंडेलवाल, दिनेश मालधनी, नरेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, केशव शर्मा, अंकुश मित्तल, दीपक गुप्ता, पिंटू गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story