गंगापुर सिटी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर-3 में गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सवाई माधोपुर देवीलाल मीणा ने आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से लाडो योजना, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा नामांकन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीईओ देवीलाल मीणा ने विद्यालय में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को दिए जा रहे फल वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा स्वयं विद्यार्थियों को अपने हाथों से फल वितरित किए।

वर्षा ऋतु को देखते हुए उन्होंने विद्यालय परिसर और विद्यालय भवन की छत का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान वे स्वयं विद्यालय भवन की छत पर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिभा अग्रवाल एवं शारीरिक शिक्षक शफी मोहम्मद ने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी डीईओ को दी। निरीक्षण के दौरान देवीलाल मीणा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया तथा पौधों के संरक्षण पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के बाद उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ की बैठक लेकर शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अनीता मीणा, नितिन दीक्षित, प्रिया गुप्ता, श्वेता भारद्वाज, राधा जादौन, केशव सैनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह निरीक्षण विद्यालय में संचालित शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन की समीक्षा के साथ आवश्यक सुधारात्मक निर्देशों पर केंद्रित रहा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story