गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर परिषद चुनाव में पार्षद पद के टिकट के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को ऑनलाइन भेजे गए आवेदन ही मान्य होंगे और टिकट वितरण पर इन्हीं आवेदनों के आधार पर विचार किया जाएगा।

रविवार शाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगापुर सिटी की ओर से मधुवन रिसोर्ट में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता रामकेश मीना सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार शामिल हुए। कई दावेदार समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचे और अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

बैठक में नेताओं ने जीतने की मजबूत संभावना वाले प्रत्याशियों को टिकट देने पर जोर दिया। कांग्रेस ने नगर परिषद में सभापति बनाने को अपना मुख्य लक्ष्य बताया। वार्ड में मजबूत पकड़ रखने वाले और सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता देने की बात कही गई।

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुनील शर्मा, हरगोविंद कटारिया, बीरेंद्र अग्रवाल, राजेश जैमिनी, अनवार अली काजी, जिला महामंत्री हाजी जमील खां, पीसीसी सदस्य मुकेश शर्मा, कैलाश मीना, अब्दुल बहाव, हरदयाल जाटव और नेतराम बैरवा सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

पार्टी नेताओं ने टिकट के इच्छुक कार्यकर्ताओं से निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया। स्पष्ट किया गया कि ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वाले दावेदारों के नाम पार्टी रिकॉर्ड में शामिल नहीं होंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने और कांग्रेस को मजबूत करने का भी आह्वान किया गया। ऐसे में टिकट वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन और जीत की मजबूत संभावना रखने वाले उम्मीदवारों पर पार्टी का फोकस महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story