गंगापुर सिटी: जिला महामंत्री बनने पर हाजी जमील खा अब्बासी का चूली की बगीची में भव्य स्वागत
गंगापुर सिटी में कांग्रेस जिला महामंत्री हाजी जमील खा अब्बासी के भव्य स्वागत समारोह में महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की बड़ी मजबूती बताया।

गंगापुर सिटी में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान मंच पर हाजी जमील खां अब्बासी और अन्य उपस्थित लोग।
गंगापुर सिटी में कांग्रेस के जिला महामंत्री के रूप में नियुक्ति होने के बाद अब्बासी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी जमील खा अब्बासी का रविवार रात्रि चूली की बगीची में भव्य स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम के दौरान अली मोहम्मद सदर, गुलाम रसूल, हाजी कमरुद्दीन, अनवर नेता, हाजी खालिद, नदीम ड्राइवर, अलीम भाई और रशीद बालोती सहित समाज के अनेक लोगों ने हाजी जमील खा अब्बासी का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन निसार अहमद द्वारा किया गया।
अपने संबोधन के दौरान हाजी जमील खा अब्बासी ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। साथ ही, उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनवर नेता, यारियान अब्बास, साबिर गहनोली, हाफिज माहिर और हमीद नादोती ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हाजी जमील खा को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किए जाने का स्वागत करते हुए इसे संगठन को मजबूती प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया। समारोह के समापन पर हाजी जमील खा अब्बासी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा मीणा तथा गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
