गंगापुर सिटी। स्थानीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति के सांगठनिक ढांचे में रविवार, 29 मार्च 2026 को एक नया अध्याय जुड़ा, जब साधारण सभा की विशेष बैठक में लोकतांत्रिक सर्वसम्मति की अनूठी मिसाल पेश की गई। समिति के निवर्तमान अध्यक्ष श्री नेत्रपाल गौतम के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण साधारण सभा में समाज के प्रबुद्धजनों ने एडवोकेट श्री राजेश शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। सभा की कार्यवाही शुरू होते ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए बंधुओं ने एडवोकेट राजेश शर्मा के नाम पर अपनी सहमति जताई, जिसके पश्चात उन्हें आधिकारिक रूप से अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री रामस्वरूप शर्मा, श्री बैध बाबू लाल गौतम, उदेई वाले श्री रमेश चंद्र शर्मा (कम्पाउडर), उदेई वाले श्री रमेश चंद्र शर्मा, श्री गजानंद शर्मा, मसाबता वाले श्री ओमप्रकाश शर्मा, उदेई वाले श्री जुगल किशोर जी एवं श्री महेश जी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही बैध श्री विजय कुमार मिश्रा, कपिल गौतम, वेदप्रकाश शर्मा, नवीन शर्मा, सतीश गौतम, पप्पू जी एवं राजीव कृष्ण शास्त्री सहित बड़ी संख्या में उपस्थित समाज बंधुओं ने इस निर्णय का पुरजोर समर्थन किया। गंगापुर सिटी के समस्त क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने इस चुनावी प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संपूर्ण सहयोग प्रदान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शर्मा ने समाज की एकता और उत्थान के लिए प्रतिबद्धता दोहराई, जबकि उपस्थित जनसमूह ने 'जय महर्षि गौतम' के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यह निर्विरोध निर्वाचन समाज की सुदृढ़ एकजुटता और भविष्य की प्रगतिशील सोच का प्रतीक बनकर उभरा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story