गंगापुर सिटी में ब्राह्मण समाज व्यवस्था समिति (स.गौ.) की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 05.05.2026 को सायं 5 बजे श्री परशुराम छात्रावास में आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में आगामी चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता श्री हरिप्रसाद जी बोहरा ने की। इस दौरान समाज के पूर्व अध्यक्ष मीठा लाल बौहरा, घनश्याम शर्मा, महेंद्र लोधी, कुलदीप जैमिनी, नरेंद्र भगवती, रामबाबू शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, अजय पाराशर, राकेश उपाध्याय, अमित महंत, बृजनंदन दीक्षित, गजानंद भोर, सुरेश चंद्र शर्मा पटवारी, देवेंद्र जेमिनी, घनश्याम शर्मा मिश्रा, दिलीप तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभा में आगामी चुनाव के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें श्री शिवदत्त जैमिनी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, श्री राजकुमार उपाध्याय सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, विष्णु शर्मा गिरदावर, राकेश शर्मा व्याख्याता, शिवकुमार शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र मिश्र को शामिल किया गया।

बैठक के अंत में डॉ. अनुज कुमार शर्मा द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रमों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। सभी सदस्यों ने पांच दिवसीय कार्यक्रमों की सराहना की।

अंत में समिति संयोजक एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री हरिप्रसाद जी बोहरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह बैठक समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और आगामी चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story