गंगापुर सिटी: गोलू बामनवास के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 21 लोगों ने किया दान
वर्धमान हॉस्पिटल ब्लड बैंक में आयोजित शिविर के बाद कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल के मरीजों को फल भी बांटे।

तस्वीर में गंगापुर सिटी के ब्लड बैंक में युवक रक्तदान करता दिख रहा है।
आज रक्तदान महाकल्याण समिति एवं नौ मोर पेन ग्रुप (राज.) गंगापुर सिटी के सदस्य गोलू बामनवास के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वर्धमान होस्पिटल ब्लड बैंक, गंगापुर सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 21 रक्तवीरों ने अपना कीमती रक्तदान किया।
शिविर के दौरान रक्तदान को महादान बताते हुए कहा गया कि दान करने की चीज है तो सबसे पहले रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं है। जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर इस संदेश को प्रमुखता दी गई।
इस अवसर पर सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए गए। रक्तदान शिविर और फल वितरण के दौरान रक्तवीर भाई गोलू बामनवास, राजकुमार, विक्रम, गौतम, अंशु, लोकेश, रईस, विकास, घनश्याम दौसा आदि भाई मौजूद रहे।
गंगापुर सिटी में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 21 रक्तवीरों की सहभागिता रही। जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान और सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से सेवा कार्य किया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
