डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति
गंगापुर सिटी में भाजपा ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। शिवरतन अग्रवाल और मंजू गुर्जर ने युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया।

गंगापुर सिटी में पंचायत समिति कार्यालय के भीतर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र के समक्ष कतारबद्ध खड़े होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता।
गंगापुर सिटी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को पंचायत समिति स्थित प्रधान मंजू गुर्जर के कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं महान वैज्ञानिक "मिसाइल मैन" डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रसेवा, सादगी, वैज्ञानिक सोच और प्रेरणादायी जीवन को स्मरण किया।
इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने ज्ञान, कर्म और दूरदर्शिता से भारत को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। प्रत्येक नागरिक को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान मंजू गुर्जर ने कहा कि डॉ. कलाम ने शिक्षा, विज्ञान और नवाचार को देश की प्रगति का आधार माना। उनका विश्वास था कि सशक्त और शिक्षित युवा ही विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और सभी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, रामभरोसी वैष्णव, कमलेश महावर, गोपाल धामोनिया, भीम चौधरी, विष्णु ट्रांसपोर्ट, रघुनाथ फौजी, जीतू गुर्जर, राजू गुट्टा, रोविन गुर्जर, गोविन्द शायरोली, श्यामसुंदर वजीरपुर, कमल सिंह फौजी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
