गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के ग्राम अहमदपुर में किया गया, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई एवं जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने एक-एक पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण मिल सके।

भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक-एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान करौली के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोडिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, पार्षद ओमी कटारिया, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मोर्चा संयोजक जमननलाल, सीताराम गुर्जर, विष्णु सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Updated On
Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story