गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में संत शिरोमणि सतगुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘सामाजिक समरसता कलश यात्रा’ का आगमन हुआ। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण और उनकी जन्मस्थली काशी स्थित गोवर्धनपुर की पावन भूमि से लाए गए भूमि कलश का विधिवत पूजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में संत रविदास जी के संदेश सामाजिक समरसता एवं सामाजिक जागरूकता के लिए अति आवश्यक हैं।

संपूर्ण राष्ट्र में सामाजिक समरसता एवं संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में सामाजिक समरसता कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर ग्राम थड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दीपक सिंघल, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद अटल, मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, मन की बात जिला संयोजक हेमंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर, सुनीता वैष्णव सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद काशी स्थित गोवर्धनपुर की पावन भूमि से लाए गए भूमि कलश का विधिवत पूजन किया गया।

इसके पश्चात सामाजिक समरसता कलश यात्रा जयपुर बाईपास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भूमि कलश का पूजन किया गया। इसके बाद यात्रा रथ मिर्जापुर-सवाई माधोपुर रोड स्थित अंबेडकर धर्मशाला एवं पुष्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। यहां डीजे की धुन पर संत रविदास जी के भजनों के बीच श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में भूमि कलश का पूजन किया तथा यात्रा रथ के सारथी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यात्रा रथ इसके बाद नसिया कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के चित्रपट के समक्ष माल्यार्पण कर भूमि कलश का पूजन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने समाज को जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सामंजस्य, प्रेम और मेल-मिलाप के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। संत रविदास जी के सिद्धांतों एवं जीवन चरित्र से प्रभावित होकर भक्त मीराबाई ने उन्हें अपना गुरु माना। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दीपक सिंघल, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं प्रधान मंजू गुर्जर ने भी संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

सामाजिक समरसता कलश यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धापूर्वक भूमि कलश पूजन किया गया। कोलीपाड़ा में कमलेश महावर के नेतृत्व में रामदेव मंदिर पर, वाल्मीकि धर्मशाला के पास गोपाल धामनिया के नेतृत्व में, गुरुद्वारे के पास रामदेव मंदिर पर वेदप्रकाश सोनवाल के नेतृत्व में, त्रिलोक नगर में सावित्री शर्मा एवं पार्वती सरपंच के नेतृत्व में तथा अंत में अंबेडकर नगर में नारायण लाल एवं सूरजमल के नेतृत्व में भूमि कलश का पूजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैरवाल, ओमी कटारिया, सूरजमल जाट, नारायण महावर, कमलेश महावर, नवल दनगस, हुकम सिंह, करण लोधा, चिरंजी लोधा, सारांश जैन, रामभरोसी वैष्णव, गौरान्ति मीना, कमला मीना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में संत रविदास जी महाराज के जयघोष एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story