गंगापुर सिटी में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पर गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले समरसता संकल्प अभियान, तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला महामंत्री विनोद अटल ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में समरसता संकल्प अभियान के तहत रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह रथ यात्रा 13 अगस्त को गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। थली ग्राम में तलावड़ा मंडल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रथ यात्रा शहर में प्रवेश करेगी।

शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन पर रथ यात्रा का स्वागत एवं पूजन किया जाएगा। यहां नुक्कड़ सभा आयोजित कर संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके बाद रथ यात्रा नसिया क्षेत्र स्थित रामदेव जी मंदिर पहुंचेगी, जहां कलश एवं रथ का पूजन किया जाएगा। रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भ्रमण करेगी और इसके बाद वजीरपुर क्षेत्र में प्रवेश करेगी। रथ यात्रा के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं के लिए बैठक में समिति का गठन किया गया।

बैठक में 14 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गंगापुर सिटी में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के रूट, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए इसके सफल संचालन के लिए अलग समिति का गठन किया गया।

इसके साथ ही आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर संगठनात्मक चर्चा हुई। विभिन्न वार्ड समितियों के गठन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ तेजी से कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर जिले में भाजपा का संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और आने वाले चुनावों में भाजपा की सफलता सुनिश्चित है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले की विभिन्न निकायों एवं पंचायत समितियों में भाजपा का परचम लहराएगा।

बैठक में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव, प्रधान मंजू गुर्जर, तलवाड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, वजीरपुर मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज गोयल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, वजीरपुर मंडल महामंत्री लक्ष्मण चौधरी, पार्षद ओमी कटारिया, पार्षद गौरव मंगल, महिला मोर्चा पदाधिकारी गौरन्ती मीणा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story