गंगापुर सिटी: भाजपा प्रत्याशी डॉ. हेमंत शर्मा के समर्थन में जुटी भीड़
वार्ड संख्या 10 में आयोजित नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने डॉ. शर्मा को जिताकर नगर परिषद में विकास गति देने की अपील की।

तस्वीर में गंगापुर सिटी में चुनावी बैनर के सामने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भाजपा नेता।
गंगापुर सिटी में भाजपा प्रत्याशी शिक्षाविद् डॉ. हेमंत शर्मा के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा में बड़ी संख्या में वार्डवासी जुटे। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नगर परिषद गंगापुर सिटी में भाजपा संगठन का चुनाव प्रचार अभियान जारी है। इसी क्रम में प्रत्येक वार्ड में नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा नगर निकाय चुनाव मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि वार्ड संख्या 10 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी शिक्षाविद् डॉ. हेमंत शर्मा के समर्थन में भव्य नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और डॉ. हेमंत शर्मा के समर्थन में उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान सभापति एवं नगर निकाय चुनाव संयोजक शिवरतन अग्रवाल, जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास एवं ओमी कटारिया मंचासीन रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर और नगर निकाय चुनाव संयोजक शिवरतन अग्रवाल ने वार्ड संख्या 10 के नागरिकों से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हेमंत शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा का मृदुभाषी एवं सहज व्यवहार, शिक्षाविद् के रूप में उनकी पहचान तथा सर्वसमाज में उनकी श्रेष्ठ एवं सम्मानजनक छवि उन्हें योग्य जनप्रतिनिधि बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्डवासी डॉ. हेमंत शर्मा को आशीर्वाद देकर वार्ड के विकास और जनसुविधाओं को नई गति प्रदान करेंगे। साथ ही नगर परिषद गंगापुर सिटी में चौथी बार भाजपा का बोर्ड बनने की उम्मीद जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
सभा में श्रेष्ठ कवि गोपीनाथ चर्चित ने प्रभावशाली कविताओं के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हेमंत शर्मा के समर्थन में मत एवं समर्थन की अपील की। इस पर उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी।
इस दौरान वार्डवासियों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि आगामी 11 सितंबर को ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के भाव के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और भाजपा प्रत्याशी डॉ. हेमंत शर्मा को अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाएंगे। वार्डवासियों ने डॉ. शर्मा से वार्ड के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद भी जताई।
वार्डवासियों की अपेक्षाओं पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. हेमंत शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए वार्ड के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भव्य नुक्कड़ सभा में वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभा के दौरान डॉ. हेमंत शर्मा के समर्थन में उत्साह और जनसमर्थन का माहौल देखने को मिला।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
