करणपुर में मां गुमानो बीजासनी देवी के जागरण में गूंजे जयकारे, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु
करणपुर स्थित मां गुमानो बीजासनी देवी के जागरण में गंगापुर सिटी से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमे, भंडारे और दर्शन यात्रा का आयोजन रहा आकर्षण।

तस्वीर में गंगापुर सिटी से करणपुर यात्रा पर रवाना होने से पूर्व बस के सामने खड़े मां गुमानो बीजासनी देवी सेवा समिति के सदस्य।
मां गुमानो बीजासनी देवी सेवा समिति करणपुर वाली गंगापुर सिटी के तत्वावधान में गंगापुर सिटी से पांच बसों द्वारा सैकड़ों श्रद्धालु करणपुर स्थित मां गुमानो बीजासनी देवी के दर्शनों के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान भक्तों में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
गंगापुर वालों की धर्मशाला में कैलाश जी गुप्ता लेदिया वाले की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद धर्मशाला हॉल में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ, जहां माता रानी के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं।
भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु देर रात तक माता रानी की भक्ति में सराबोर होकर झूमते रहे। पूरे जागरण के दौरान माता रानी के जयकारों से परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
समिति अध्यक्ष महेश शर्मा और महामंत्री कैलाश गुप्ता सैमरदा ने बताया कि जागरण के दौरान पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई तथा वापसी के दौरान खोहरी और कैला माता के भी दर्शन किए।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
