इंदरगढ़ माता जागरण में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां सैकड़ों श्रद्धालु ध्वज लेकर माता के दरबार पहुंचे। विशाल भंडारे, कन्या पूजन और प्रसादी वितरण कार्यक्रम में भक्तों ने भाग लिया।
इंदरगढ़ माता जागरण में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां सैकड़ों श्रद्धालु ध्वज लेकर माता के दरबार पहुंचे। विशाल भंडारे, कन्या पूजन और प्रसादी वितरण कार्यक्रम में भक्तों ने भाग लिया।

तस्वीर में गंगापुर सिटी स्थित इंदरगढ़ बिजासन माता मंदिर के समीप आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जा रही है।
गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात इंदरगढ़ दरबार, जिला बूंदी स्थित गंगापुर वालों की बिजासन धर्मशाला में राजराजेश्वरी बिजासन माता का भव्य दरबार सजाकर भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक भक्ति भाव में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के अगले दिन रविवार सुबह सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में माता रानी का ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए इंदरगढ़ माता के दर्शन के लिए रवाना हुए। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता रानी को हलवा, पूड़ी, चना, पुआ एवं पापड़ी का भोग अर्पित किया और परिवार एवं देश की खुशहाली की कामना की।
सुबह 8 बजे माता रानी के मंदिर के समीप दर्शनार्थी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को हलवा, पूड़ी और सब्जी की प्रसादी वितरित की गई। नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल, भक्त देवीचरण गर्ग एवं अशोक करौली के नेतृत्व में प्रसादी वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर गंगापुर वालों की बिजासन धर्मशाला में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद कन्याओं को भेंट अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
गौरतलब है कि मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की ओर से प्रत्येक माह इंदरगढ़ माता की यात्रा आयोजित की जाती है। यात्रा के दौरान भगवती जागरण के साथ विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में गंगापुर सिटी के अलावा हिंडौन, करौली, कुड़गांव एवं सवाई माधोपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
