गंगापुर सिटी में भारत विकास परिषद की शाखा कुशालगढ़ द्वारा परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय विद्या मंदिर, अलीगंज चौराहा परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध रखने का कार्य नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि तभी वृक्षारोपण अभियान सार्थक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उनका कहना था कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने परिषद के मूल मंत्र "संस्कार, सेवा, सहयोग, समर्पण एवं संपर्क" को समाज जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिषद स्थापना दिवस सहित वर्षभर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला प्रेरणादायी आयोजन रहा।

इस अवसर पर शिवरतन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण गोयल, दिवान खंडूजा, कुलदीप जैमिनी, मनोज बंसल, डॉ. सरिता बंसल, सुरेन्द्र मित्तल, गोविन्द गुप्ता, कपिल शर्मा, आनंद पैंगोरिया, सत्यनारायण गुप्ता, जगदीश हेमनानी, कमलेश गुप्ता सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story