भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी की ओर से संस्कार एवं संस्कृति कार्यक्रम के अंतर्गत सेठ हटीलाराम उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर, गंगापुर सिटी एवं एम.जे.एफ. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिर्जापुर, गंगापुर सिटी में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के अभिनंदन के माध्यम से संस्कार एवं संस्कृति के मूल्यों को सामने रखा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन कर सामूहिक राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इसके बाद श्री शिवनारायण गुप्ता ने कार्यक्रम की महत्ता एवं भारत विकास परिषद के विचारों से उपस्थितजनों को अवगत करवाया।

कार्यक्रम संयोजक श्री मदन मोहन आर्य ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान उपस्थित सभी गुरुजनों का तिलक-रोली से तथा बालकों द्वारा चरण स्पर्श के माध्यम से वंदन किया गया। वहीं, उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं का परिषद की ओर से तिलक-रोली लगाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री मदन मोहन आर्य ने किया। अंत में श्री वासुदेव बंसल ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर श्री अश्वनी गुलाटी, श्री राजेश कुमार खंडेलवाल, प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती ज्योति गुप्ता के साथ-साथ समस्त विद्यालय स्टाफ एवं सभी बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story