गंगापुर सिटी: भारत विकास परिषद की समूहगान प्रतियोगिता आयोजित
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल डिबस्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अब 27 सितंबर को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी प्रतिनिधित्व।

तस्वीर में पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतियोगी और पदाधिकारी मंच पर दिख रहे हैं।
भारत विकास परिषद शाखा-गंगापुर सिटी की ओर से शाखा स्तरीय देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ बुधवार, 23/9/2026 को प्रातः 9:00 बजे स्वामी विवेकानंद मॉडल राजकीय विद्यालय, डिबस्या में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट के समक्ष मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रमेश चंद गुप्ता पट्टी वाले ने स्वागत उद्बोधन दिया और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी श्री संजेश अग्रवाल ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी।
प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान राजकीय मॉडल स्कूल, डिबस्या की टीम ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डिबस्या की टीम ने हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय एवं निर्णायक मंडल को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा संरक्षक श्री अशोक कुमार बंसल, मॉडल विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शाखा सदस्य श्री भगवान सहाय गुप्ता, श्री अश्विनी गुलाटी, श्री कैलाश चंद मित्तल, श्रीमती रेखा गुप्ता व अन्य शाखा परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय मॉडल स्कूल, डिबस्या की टीम दिनांक 27/9/2026 रविवार को गंगापुर सिटी में ही आयोजित प्रांत स्तरीय समूह ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेकर शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
