गंगापुर सिटी में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को भारत विकास परिषद् शाखा-गंगापुर सिटी ने भारत विकास परिषद् के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री नंगे बाबा गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत गौमाताओं को गुड़ और हरा चारा खिलाकर स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद शाखा अध्यक्ष श्री रमेश चंद गुप्ता पट्टीवाले ने स्वागत भाषण दिया। राजस्थान पूर्व प्रांत के प्रांतीय महासचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार मित्तल ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी, जबकि प्रांतीय संरक्षक एडवोकेट श्री हर्षवर्धन शर्मा ने परिषद के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात श्री नंगे बाबा गौशाला के वरिष्ठ संरक्षक श्री अरविंद कुमार एडवोकेट ने गौ सेवा के महत्व पर अपने विचार रखते हुए उपस्थित लोगों को इसके सामाजिक और धार्मिक महत्व से अवगत कराया। वहीं गौशाला अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद एडवोकेट ने परिषद की ओर से गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की ओर से गौशाला को सहयोग स्वरूप 11,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही परिषद के उपस्थित सदस्यों द्वारा एकत्रित 8,100 रुपये की राशि भी गौशाला के पदाधिकारियों को सहयोगार्थ प्रदान की गई।

इसके बाद परिषद के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक गौमाताओं को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गौ सेवा की। कार्यक्रम के अंत में परिषद कोषाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार रावत ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

कार्यक्रम में गौशाला के कोषाध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद खंडेलवाल सहित परिषद की ओर से प्रांतीय पदाधिकारी श्री अनिल खंडेलवाल, श्री प्रमोद बोहरा, शाखा संरक्षक श्री अशोक बंसल, श्री राजेंद्र खारवाल, गतिविधि संयोजक संपर्क श्री अरविंद खंडेलवाल, गतिविधि संयोजक सेवा श्री पंकज मंगलम, शाखा समन्वयक श्री शिवनारायण गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक श्री अरविंद गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री विष्णु सिंघल (LIC), लक्ष्मीनारायण प्रॉपर्टी, मदन मोहन आर्य, कैलाश मित्तल, रजनीकांत मंगल, प्रोफेसर संतोष अग्रवाल, जीतेंद्र मंगल, गिरीश मित्तल और श्रीमती पुष्पा आर्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story