गंगापुर सिटी अखिल भारतीय सर्वण समाज समिति के गंगापुर बंद के आह्वान पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 1 फरवरी रविवार को गंगापुर सिटी के प्रतिष्ठान व्यापारिक संस्थान संपूर्ण बंद रहे।


व्यापारिक संगठनों एवं समाज की संयुक्त सभा

रविवार को नवीन अनाज मंडी परीसर में व्यापारिक संगठन एवं सर्वण समाज समिति के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि:

  • "केंद्र सरकार यूजीसी एक्ट काले कानून को जब तक वापस नहीं लगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"
  • "सर्वण समाज शांति के साथ आंदोलन करना जानता है आवश्यकता पड़ेगी तो हमें आंदोलन के लिए और कठोर निर्णय लेने होंगे।"

राजनीतिक दलों और भेदभाव की नीति पर प्रहार

जात पात और भेदभाव की नीति किसी भी क्षेत्र में अब सहन नहीं की जावेगी 21वीं सदी में रूढ़िवादी विचारधाराओं को समाप्त करना होगा। राजनीतिक पार्टियों वोट की राजनीति करके प्रत्येक समाज को बांटना चाह रही है। आजादी के 80 साल के बाद भी राजनीतिक पार्टियों ना तो देश में से गरीबी मिटा सकी और ना ही समान रूप से शिक्षा दे सकी।


देश की अखंडता और शिक्षा के स्तर पर चिंता

पृथक पृथक कानून बनाकर एक दूसरे समाजों को लड़ाने का काम करती आ रही है। देश में सदियों से शिक्षा के स्तर पर ज्ञान के स्तर पर व्यापार के स्तर पर जात-पात का किसी प्रकार से भेद नहीं रहा लेकिन वोट की राजनीति में राजनीतिक पार्टियों मैं देश को गर्त में ले जाने का कार्य किया है।


यूजीसी एक्ट के दुष्परिणाम और चेतावनी

"यूजीसी काला कानून एक्ट विद्यार्थियों को जात-पात में बांटता है इस प्रकार के कानून लागू होने पर समूचे देश में असंतोष की भावना के साथ अराजकता फैलेगी और सर्वण विद्यार्थियों को ज्ञान प्राप्त करने वालों को झूठे आरोपों में प्रताड़ित होना पड़ेगा।"

ऐसे में केंद्र सरकार को यह काला कानून तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए अन्यथा समाज उग्र आंदोलन के लिए अग्रसर होगा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story