गंगापुर सिटी बंद: सवर्ण समाज के व्यक्ति के उत्पीड़न के विरोध में कल बाजार रहेंगे बंद
निजी कॉलेज में सवर्ण समाज के व्यक्ति के अपमान और उत्पीड़न के विरोध में व्यापारिक संगठनों ने 1 फरवरी को गंगापुर सिटी बंद रखने का सामूहिक निर्णय लिया है।

गंगापुर सिटी में रविवार को आयोजित होने वाले बंद को लेकर बैठक करते विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और सवर्ण समाज के गणमान्य नागरिक।
बंद का मुख्य कारण और निर्णय
"सम्पूर्ण भारत बंद के आह्वान को समर्थन देते हुए एवं शुक्रवार को एक निजी महाविद्यालय में सवर्ण समाज के बन्धु को अपमानित व उत्पीड़ित करने से समाज में व्याप्त रोष को लेकर मिटिंग में चर्चा हुई एवं मिटिंग में उपस्थित व अन्य व्यापारिक संगठनों से बात कर दिनांक 1 फरवरी रविवार को गंगापुर सिटी बंद करने का निर्णय लिया गया।"
सूचना प्रसार की योजना
- इसके लिए शहर में रिक्शा माईक के माध्यम से सूचना देने पर सहमति बनी।
- सोशल मिडिया के माध्यम से भी सूचना देने पर सहमति बनी।
बैठक में उपस्थित सदस्य एवं गणमान्य नागरिक
मिटिंग में शैलेन्द्र शर्मा महूंकला ब्रहामण समाज पूर्व अध्यक्ष, रामकिशोर शर्मा, सतीश जिन्दल, गोविंद बरनाला जिलाध्यक्ष अग्रवाल समाज, रामवतार ढोला अध्यक्ष पुरानी अनाज मंडी, भवानी शंकर शर्मा, पवन कुमार, राजेश आचार्य, रविंद्र सिंघल, अशोक मंगल मंत्री अग्रवाल समाज, गजानंद, कीर्ति कुमार शर्मा, हेमेंद्र बोहरा, राजेश, नवीन गौतम, योगेंद्र खूंटामार, वेदप्रकाश मंगल किराना संघ, दीपक शर्मा, महेंद्र कुम्भाल तहसील उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, तहसील उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, दिलीप तिवारी जिलाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, महेंद्र गर्ग प्रदेश प्रवक्ता अग्रवाल समाज, राकेश जैमिनी तहसील अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, रमाकांत उपाध्याय, सहित सवर्ण समाज के बन्धु उपस्थित थे।
दिनांक 1 फरवरी रविवार को गंगापुर सिटी बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
