गंगापुर सिटी में बजाजा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में नव निर्वाचित सभापति श्री कृष्ण कुमार गोयल सहित नगर परिषद के पार्षदों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्री कल्याण जी महाराज के प्रसिद्ध मेले को फिर से शुरू कराने के प्रयास के साथ शहर की सफाई, लाइट, सड़क और बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को सुचारु करने पर भी चर्चा हुई।

बजाजा ट्रस्ट, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में सभापति एवं पार्षदों का सम्मान समारोह 06 अक्टूबर 2026, मंगलवार को रात्रि 7:30 बजे रुक्मणी मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम नव निर्वाचित सभापति, नगर परिषद, गंगापुर सिटी श्री कृष्ण कुमार गोयल के मुख्य आतिथ्य में तथा ट्रस्ट अध्यक्ष व कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बजाजा ट्रस्ट के मंत्री श्री धर्मदेव आर्य एवं कार्यक्रम संयोजक श्री रमेश चंद पट्टीवाले ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने कल्याण जी महाराज के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद ट्रस्ट अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए बजाजा ट्रस्ट की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।

हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में नव निर्वाचित सभापति श्री कृष्ण कुमार गोयल का परिवार सहित मंचासीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने तिलक, माला, शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके साथ ही वार्ड पार्षद श्री वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्री दुष्यंत कटारिया, श्रीमती चतरो देवी, श्रीमती रेणु गुप्ता, श्री राजेंद्र कुमार गर्ग, श्रीमती ललिता देवी अग्रवाल, श्री गोपाल मित्तल, श्री गिरधारी लाल अग्रवाल, श्रीमती रत्ना गुप्ता, श्री विनोद कुमार गुप्ता, श्री विजय कुमार गुप्ता, श्री पंकज गुप्ता मंगलम एवं श्री पदम जोशी का ट्रस्ट के सदस्यों ने तिलक, माला, शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों का तिलक एवं दुपट्टा लगाकर स्वागत और सम्मान किया गया। स्वागत एवं सम्मान की कड़ी में शहर से आमंत्रित होकर पहुंचे पत्रकारों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

सभापति श्री गोयल ने अपने उद्बोधन की शुरुआत श्री कल्याण जी महाराज के जयकारों के साथ की। उन्होंने कहा कि गंगापुर सिटी का प्रसिद्ध श्री कल्याण जी मेला पिछले कई सालों से किन्हीं कारणों से नहीं लग पा रहा है। इसे चालू करवाने का प्रयास हम सभी के द्वारा किया जाएगा। साथ ही शहर में सफाई, लाइट, सड़क और शहर में बिगड़ी हुई व्यवस्था को भी सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा। सम्मान समारोह के लिए उन्होंने बजाजा ट्रस्ट के सदस्यों का तहे दिल से आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम संयोजक श्री रमेश चंद पट्टीवाले ने सभागार में उपस्थित समस्त आगंतुकों का समारोह को भव्य एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम सह संयोजक श्री महेश कुमार खूँटामार व महेश चंद कचोरी वाले रहे। स्वागत टीम में सर्व श्री नरेंद्र नारौली, नरेश बजाज, विश्वनाथ गोयल, नेमीचंद फलोदी, सुनील बाढ़ देहरी, पूरन बाडासांवटा एवं पवन तुलारा का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य सर्व श्री शिवदयाल सेंगरपुरा, गोपाल लाल कोली पाड़ा, इंदर लाल एड., दामोदर बजाज, देवकीनंदन मधुबन आदि का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन कार्यकारिणी सदस्य श्री महेश कुमार खूँटामार ने कुशलतापूर्वक किया।

इस अवसर पर बजाजा ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य सर्वश्री अशोक बंसल कोषाध्यक्ष, श्री गोविंद जी बरनाला वाले, श्री घनश्याम दास जी बजाज, श्री भगवान सहाय जी बजाज, श्री नवल जी बर्रीया, श्री राधेश्याम जी मधुबन, श्री कैलाश चंद जी वजीरपुर वाले, श्री दीनदयाल जी बैंक वाले, श्री राधे श्याम जी भंडारी, श्री मदन लाल जी बजाज सहित ट्रस्ट के लगभग 200 सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में नव निर्वाचित सभापति एवं पार्षदों का सम्मान करने के साथ शहर की प्रमुख व्यवस्थाओं और श्री कल्याण जी मेले को फिर से शुरू कराने के प्रयास का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story