गंगापुर सिटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्थ रिसोर्ट में राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी जी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ जी के आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान अरुण चतुर्वेदी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर राजेन्द्र राठौड़ जी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही भाजपा की सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर आमजन से लगातार संवाद बनाए रखें।

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गंगापुर सिटी की पावन धरती पर दोनों वरिष्ठ नेताओं का आगमन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने की प्रेरणा मिलेगी। सभापति अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा गंगापुर सिटी भी विकास की इस यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अरुण चतुर्वेदी जी और राजेन्द्र राठौड़ जी का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ दोनों नेताओं का स्वागत किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रधान मंजू गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, करौली के पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रज लाल डीकोलिया, योगेंद्र शर्मा, कमलेश महावर, जीतू गुर्जर, राजू गुट्टा, गौरव मंगल, गोविन्द पाराशर, अतुल मुद्गल, नरेन्द्र पंडा, बबलू चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा सहित भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के संदेशों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story