गंगापुर सिटी: अंबेडकर महासभा ने किया ज्योतिबा फुले शोभा यात्रा का स्वागत
अंबेडकर महासभा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और साफा बांधकर पदाधिकारियों का किया सम्मान, त्रिलोक नगर में आयोजित हुआ जन्मोत्सव कार्यक्रम।

गंगापुर सिटी के रेलवे स्टेशन बजरिया में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर शोभा यात्रा का स्वागत करते अंबेडकर महासभा के पदाधिकारी और मौजूद गणमान्य नागरिक।
गंगापुर सिटी। आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा का भव्य स्वागत डॉक्टर बी आर अंबेडकर महासभा की ओर से रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के स्थान पर किया गया। इस दौरान महासभा की ओर से शोभा यात्रा में पधारे लोगों का अल्पाहार एवं स्वागत किया गया तथा शोभा यात्रा के समस्त पदाधिकारी का माला साफा बंध कर सम्मान किया गया।
त्रिलोक नगर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव
इसके बाद महासभा ने त्रिलोक नगर में महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से बनाया। इस मौके पर गिर्राजप्रसाद बेरवा, नेतराम बैरवा, गोपाल धामोनिया, फूलचंद महवार, नवल किशोर पीपल, चोखे लाल कोली, प्रकाश ठेकेदार, जयसिंह बैरवा, रवि गेचंद, विजेन्द्र, हरीश महावार, रवि वर्मा, रवि खोलिया, राजेश भोजवाल, रामजीलाल अधिकारी, मुरारी लाल बेरवा, पूरनलाल बैरवा एवं धर्मपाल बैरवा आदि मौजूद थे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
