वार्षिकोत्सव में हुआ छात्राओं का सम्मान: संगीत की झंकार पर थिरके कदम

गंगापुर सिटी। संवरते संस्कृति के रंग, भारतीय नृत्य कला का अद्भुत प्रदर्शन, लोकगीतों की ताल और हाथों में मेहनत का सम्मान अवसर था शनिवार को आयोजित अग्रवाल शिक्षण संस्थान गंगापुर सिटी द्वारा संचालित अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, अग्रवाल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का संयुक्त वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का।


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन

  • समारोह के मुख्य अतिथि श्योप्रसाद अग्रवाल हबीपुर नौगांव वाले ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "सफलता का अर्थ केवल ऊंचा उठाना नहीं बल्कि दूसरों को साथ लेकर आगे बढ़ाना है, तथा शिक्षा और संस्कार से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।"
  • विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि "आप श्रेष्ठ सफलता का स्वप्न सजाए पूरा अग्रवाल शिक्षण संस्थान करेगा। शिक्षा जीवन जीने का एक अनिवार्य हिस्सा है जो बेटी को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में, अपने अधिकारों और महिलाओं के सशक्तिकरण को पहचानने में सहायक सिद्ध होती है। अग्रवाल शिक्षण संस्थान निश्चित ही बेटियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के लिए भी प्रेरित कर रहा है यह निश्चित ही प्रशंसा योग्य है।"
  • विशिष्ट अतिथि निवर्तमान नगर परिषद सभापति गंगापुर सिटी शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि "शिक्षा ही वह तत्व है जो हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करती है।"
  • विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार तुलारा सेवानिवृत्त मुख्य नगर नियोजन राजस्थान सरकार ने कहा कि "अग्रवाल शिक्षण संस्थान छात्रों के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ है बेटियां केवल डिग्री धारी न बनें बल्कि समाज को दिशा देने वाली सशक्त नागरिक बनें।"
  • विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार गोयल विशेष अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा कि "सेवा सहयोग और समर्पण अनुशासन जब यह गुण एक साथ जिस संस्था में मिल जाए तो उस संस्था की प्रगति सुनिश्चित है। अग्रवाल शिक्षण संस्थान इसका श्रेष्ठ प्रमाण है।"
  • अतिथि दीपक जी सिंघल पूर्व उपसभापति ने कहा कि "संपूर्ण जगत में शिक्षा ही वह सर्वश्रेष्ठ माध्यम है जो हमारे अंदर आत्मविश्वास पैदा करती है। यही वह साधन है जो हमें आत्मनिर्भर बनाती है। जरूरत है तो बस संकल्प के साथ जीवन के उद्देश्यों पर चलने की।"
  • अतिथि जगदीश जी ठीकरिया वाले डबल ए ओ डी एल बी जयपुर ने भी संबोधित किया।
  • अतिथि गंगापुर सिटी उप जिला कलेक्टर विजेंद्र मीणा ने कहा कि "संपूर्ण जगत में शिक्षा ही वह सर्वश्रेष्ठ माध्यम है जो हमारे अंदर आत्मविश्वास पैदा करता है।"

संस्थान की प्रगति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अग्रवाल शिक्षण संस्थान महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का परिचय एवं स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की प्रगति से अवगत कराया। वार्षिकोत्सव समारोह की शान अग्रवाल शिक्षण संस्थान की छात्राओं द्वारा संगीत की झंकार पर थिरकते कदम थे। जिसमें प्रस्तुतियां दी गईं:

  • अदिति ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण महारास
  • श्रद्धा ग्रुप द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति
  • तनिष्का ग्रुप: आपा चकरी में...
  • निकिता और ग्रुप: पुराने गीत...
  • अल्पिका ग्रुप: फॉर्च्यूनर...
  • सिमरन ग्रुप: बरसाने की छोरी
  • अदिति ग्रुप द्वारा युग थीम
  • लक्ष्य ग्रुप: पापा मेरे पापा...
  • कशिश ग्रुप द्वारा लोक संस्कृति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

इस अवसर पर अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, अग्रवाल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की टॉपर, कक्षा टॉपर, विषय टॉपर छात्राओं को अतिथियों द्वारा गोल्ड मेडल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ संकाय टॉपर छात्राओं को संतोष अग्रवाल सीए, बच्चू लाल जी गर्ग एवं डॉक्टर रमेश चंद गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता मच्छीपुरा वाले ने माननीय मुख्य अतिथि महोदय, विशिष्ट अतिथि महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि "आपके अथक प्रयासों से अग्रवाल शिक्षण संस्थान को जो निःशुल्क पट्टा प्राप्त हुआ, संस्था के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। आपके इस पुनीत कार्य से आने वाली अनेक पीढ़ियाँ शिक्षा के प्रकाश से लाभान्वित होंगी।"

इस अवसर पर अग्रवाल शिक्षण संस्थान द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल एवं माला पहनाकर व अभिनंदन पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि महोदय एवं आमंत्रित सभी अतिथियों का धन्यवाद व आभार बाबूलाल गुप्ता सचिव अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के द्वारा किया गया।


उपस्थित अतिथि एवं गणमान्य नागरिक

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व उपसभापति हरिप्रसाद बोहरा, प्रधान मंजू गुर्जर, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रोफेसर रामकेश मीणा, आचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुमित्रा मीणा, सीबीओ गायत्री वर्मेन्दु उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित थे:

  • उपाध्यक्ष अग्रवाल शिक्षण संस्थान महेश चंद्र आरेड़या, कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, मंत्री भानु कुमार सिंघल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग, जिला अध्यक्ष गोविंद बरनाला।
  • अध्यक्ष अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी मोहनलाल गुप्ता, अध्यक्ष अग्रवाल समाज समिति उदई मोड दुर्लभ कुमार गोयल, अध्यक्ष अग्रवाल समाज समिति मिर्जापुर लक्ष्मी चंद गुप्ता।
  • बी एड सचिव मदन मोहन गुप्ता, स्कूल सचिव सुरेंद्र कुमार मित्तल, छात्रावास सचिव अशोक अग्रवाल, सचिव विकास एवं वाहन समिति राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, निर्माण संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता, वित्त संयोजक महेश चंद्र गुप्ता।
  • समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य गण, गंगापुर सिटी के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अन्य समस्त पधारे अग्र बंधु जन, व्यापारिक संगठन पदाधिकारी गण।
  • अग्रवाल कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बी. एस गुर्जर, बीएड प्राचार्य डॉ दरबेश गर्ग, स्कूल प्रधानाचार्य विष्णु दत्त गुप्ता एवं समस्त स्टाफ सदस्य तथा छात्राएं।

मंच संचालन शैली गुप्ता एवं नवीन कुमार मित्तल ने किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story