गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी में आज सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली, जब अग्रवाल समाज द्वारा खण्डेलवाल वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति के तत्वावधान में 27 मार्च शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम जी मंदिर से संत सुंदरदास महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना हुई। जैसे ही यह शोभायात्रा व्यापार मंडल चिकित्सालय के समीप पहुंची, वहां मौजूद अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर और सभी श्रद्धालुओं को ठंडाई पिलाकर आत्मीय अभिनंदन किया।

इस विशेष अवसर पर अग्रवाल समाज की ओर से खण्डेलवाल समाज के अध्यक्ष अनिल डांस, कैलाश चंद खूंटेटा एवं अग्रवाल खण्डेलवाल धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष रवींद्र खण्डेलवाल का विशेष सम्मान किया गया। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मोहन कुनकटा, दुर्लभ गोयल, लक्ष्मी मिर्जापुर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश गुट्टा, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग, भवन ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा एवं पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। स्वागत के इस कार्यक्रम में अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, सतीश महसवा, मोहन मित्तल ठेकेदार, कैलाश गुप्ता रि aao, प्यारेलाल गर्ग, रवि डीलर, महेश दलाल, वेदप्रकाश व्याख्याता, शिवदयाल सैंगनपुरा, बाबूलाल व्याख्याता, गोपाल सेवा, मदनमोहन अभिकर्ता, वेदप्रकाश मंगल, विश्व बन्धु आर्य, साक्षी अग्रवाल, हंसा जिन्दल, भावना गोपाल, बाबूलाल कुनकटा, कृष्ण कुमार गोयल, मनीष सागवान, शम्भू आर्य, सदभाव आर्य, गोपाल बैराडा, महेश सर्वेयर, दिनेश सेवा और मनीष जीवली सहित समाज के अनेक बंधु उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि इसने शहर की दो प्रमुख व्यापारिक एवं सामाजिक इकाइयों के मध्य प्रगाढ़ संबंधों और एकता के महत्व को भी रेखांकित किया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story