गंगापुर सिटी: अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज में 'विकसित भारत युवा कनेक्ट' का आयोजन
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल रहे विजेताओं को माय भारत टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया।

तस्वीर में गंगापुर सिटी के कॉलेज में छात्राएं पोस्टर दिखाते हुए उपस्थित हैं।
अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज, गंगापुर सिटी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र के तत्वावधान में जिला कलेक्टर कानाराम के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य बिजेंद्र सिंह ने की। युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मनोनीत अतिथि अंकित शर्मा ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत करते हुए ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ विषय पर विस्तृत और प्रेरणादायक प्रेजेंटेशन दिया।
कार्यक्रम के दौरान माय भारत के जिला युवा अधिकारी (DYO) ने माय भारत पोर्टल के विभिन्न कार्यक्रमों और आगामी ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027’ की रूपरेखा पर प्रस्तुति दी। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
देश के युवाओं को स्वस्थ और सबल बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अतिथियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। सभी ने जीवन में कभी नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में नारा लेखन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उन्नति शर्मा ने प्रथम, हर्षिता ने दूसरा और काजल गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को माय भारत टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन में माय भारत स्वयंसेवक सीताराम गुर्जर ने मंच का संचालन किया। कॉलेज की युवा बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा ही देश के भविष्य की असली ताकत है, जो अपनी सोच और नेतृत्व क्षमता से इस सपने को हकीकत में बदल सकता है। इस अवसर पर माय भारत वालंटियर आकाश वैष्णव, विष्णु सैनी, जगन्नाथ रैगर, योगिता जैन, नवीन मित्तल, गजल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
